हर महीने 9 लाख रुपये कमाई, करता नहीं कोई काम.. 26 साल के भारतीय ने कनाडा में खोज पैसे बनाने का तरीका

नई दिल्लीः दुनिया में लोग पैसा कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं और कई ऐसे लोग हैं, जो कमाने का इतना बेहतर जरिया ढूंढ लेते हैं कि फिर वो सलाना करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं. ऐसे ही एक शख्य हैं करुण विज, वैसे तो मूल रूप से भारतीय हैं. लेकिन फिलहाल कनाडा में रहते हैं. करुण विज हर महीने औसतन 9 लाख रुपये की कमाई करते हैं. करुण ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के दौरान ही एक ऐसा तरीका खोजा, जो कि आज उनके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है.

33 वर्षीय करुण शुरू से ही प्रॉपर्टी मालिक बनना चाहते थे. कॉलेज के दिनों में ही करुण को पता लग गया था कि रियल एस्टेट बिजनेस का कारोबार बड़े मुनाफे वाला है. इस दौरान उन्होंने देशे की इंस्टीट्यूट्स के आसपास की प्रॉपर्टी का किराया पूरे मकान के बजाए कमरे के हिसाब से लिया जाता था. तब उन्हें समझ में आया कि पूरी प्रॉपर्टी एक किरायेदार को रेंट पर देने के बजाए छात्र-छात्राओं को अलग-अलग कमरा देना कितना फायदेमंद हो सकता है.

सीएनबीसी मेक इट की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में करुण के पास कुल 28 कमरों वाली 4 प्रॉपर्टीज हैं, जिन्हें वह किराए पर देते हैं. इससे वो हर महीने 9 लाख रुपये से अधिक की कमाई हो रही है. हालांकि इन प्रॉपर्टीज को खरीदने के लिए करुण ने करीब 19 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए हैं. साल 2016 में करुण ने महज 26 साल की उम्र में कनाडा के ओंटारियों में पहले इन्वेस्टमेंट किया था.

हर महीने 9 लाख रुपये कमाई, करता नहीं कोई काम.. इस भारतीय ने कनाडा में खोजा पैसा बनाने का तरीका

इस दौरान उन्होंने करीब 2.7 करोड़ रुपये की एक प्रॉपर्टी खरीदी थी और उसे कॉलेज के सात स्टूडेंट्स को रेंट पर दे दिया था. वैसे करुण केवल किराये की कमाई पर निर्भर नहीं है. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एक एप्लिकेशन इंजीनियर के तौर पर काम किया. वर्तमान में वे अमेरिका की एक कंपनी में सेल्स मैंनेजर हैं. करुण ने किराए से होने वाली इनकम और सैलरी के पैसे से ही साउथ ओंटारियों में अच्छी-खासी प्रॉपर्टी बना ली है.

Tags: Canada News, World news

Source link

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।