ISIS मॉड्यूल पर NIA का कड़ा प्रहार… 44 ठिकानों पर सुबह-सुबह रेड, कर्नाटक-महाराष्ट्र तक पहुंची आंच

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा देश भर में आतंकी हमले करने की साजिस से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को छापेमारी की. एनआईए ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में लगभग 44 स्थानों पर छापेमारी कर रही है. एनआईए के अधिकारियों ने कर्नाटक में 1, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31 और ठाणे शहर में 9 और भयंदर में एक स्थान पर छापेमारी की. इस दौरान अधिकारियों ने 13 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया. एनआईए भारत में आतंक और हिंसा फैलाने की आतंकवादी संगठन की प्लानिंग को धाराशायी करने के लिए व्यापक जांच कर रही है.

बता दें कि इससे पहले एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में छापेमारी की थी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद रोधी मामले में जांच के तहत मंगलवार को कश्मीर घाटी के पांच जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की। यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने घाटी के बारामूला, गांदरबल, कुपवाड़ा, पुलवामा और शोपियां जिलों में छापे मारे.

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने नकली भारतीय मुद्रा तैयार करने और फिर इसे प्रसारित करने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए शनिवार को चार राज्यों में छापेमारी की थी. इस दौरान नकली मुद्रा, उसकी छपाई के कागज और डिजिटल यंत्र जब्त किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी. एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह छापेमारी 24 नवंबर को दर्ज किये गये एक मामले में एनआईए की जांच का हिस्सा है. यह मामला सीमा पार से नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी और भारत में इसे खपाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश से संबंधित है.

ISIS मॉड्यूल पर NIA का कड़ा प्रहार...  44 ठिकानों पर सुबह-सुबह रेड, कर्नाटक-महाराष्ट्र से 13 गिरफ्तार

एनआईए की टीम ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में आरोपी राहुल तानाजी पाटिल उर्फ ‘‘जावेद’’, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में विवेक ठाकुर उर्फ ‘‘आदित्य सिंह’’ और कर्नाटक के बल्लारी जिले में महेंद्र से जुड़े कई परिसर की तलाशी ली।

Tags: ISIS, Maharashtra, Nia raid

Source link

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।