जोगी टिकरिया पुल डूबने से डिंडौरी-जबलपुर मार्ग बंद,,,, जोगी टिकरिया पुल डूबा, डिंडौरी-जबलपुर मार्ग हुआ बंद: लगातार बारिश से नर्मदा सहित सहायक नदियां उफान पर

जोगी टिकरिया पुल डूबने से डिंडौरी-जबलपुर मार्ग बंद,,,,

जोगी टिकरिया पुल डूबा, डिंडौरी-जबलपुर मार्ग हुआ बंद: लगातार बारिश से नर्मदा सहित सहायक नदियां उफान पर

डिंडौरी। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नर्मदा नदी सहित जिले की छोटी-बड़ी सहायक नदियां उफान पर हैं। लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है और कई स्थानों पर आवागमन की स्थिति भी बिगड़ गई है। डिंडौरी-जबलपुर मार्ग पर स्थित जोगी टिकरिया पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। पुल के डूबने के बाद दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते जोगी टिकरिया पुल पूरी तरह पानी की चपेट में आ गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुल से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इस मार्ग से डिंडौरी से जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में मार्ग बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।जिले के ग्रामीण अंचलों में भी बारिश का असर दिखाई दे रहा है। छोटे-बड़े नाले और रपटे उफान पर आने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी, नाले और डूब क्षेत्र के पुल-पुलियों को पार नहीं करने तथा जलस्तर कम होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा जलस्तर एवं मार्गों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।