26 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जा रहा आयशर ट्रक पकड़ा,,,शहपुरा पुलिस ने कार्रवाई,,,एक गिरफ्तार,दो फरार

26 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जा रहा आयशर ट्रक पकड़ा,,,शहपुरा पुलिस ने कार्रवाई,,,एक गिरफ्तार,दो फरार

डिंडौरी।शहपुरा थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह मवेशियों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक एवं असुरक्षित तरीके से ट्रक में भरकर जबलपुर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए वाहन और 26 पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल बताए गए हैं। पुलिस ने पशुओं को सुरक्षित तरीके से उतरवाकर गौशाला भेजने की कार्रवाई की है। मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डिंडौरी रोड की ओर से लाल रंग के आयशर ट्रक में कुछ लोग बड़ी संख्या में भैंस और पड़े को क्रूरतापूर्वक लोड कर जबलपुर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक क्रमांक MP-20-XB-5439 का पीछा करते हुये जबलपुर मार्ग पर स्थित कोहानी देवरी गांव के पास वाहन को पकड़ लिया। ट्रक की जांच करने पर वाहन में कुल 26 मवेशी, जिनमें 20 भैंस (पड़िया) और 6 पड़े पाये गये। पुलिस के अनुसार पशुओं को रस्सियों से बांधकर रखा गया था तथा उन्हें पर्याप्त हवा, पानी और चारा उपलब्ध नहीं कराया गया था।पूछताछ में ट्रक चालक की पहचान मोहम्मद रफीक पिता सब्बीर खान, उम्र करीब 43 वर्ष, निवासी मकान नंबर 4497, निर्भय नगर, सुभाष वार्ड, आधारताल थाना क्षेत्र, जिला जबलपुर के रूप में हुई है।जबकि दो अन्य फरारों की पतासाजी जारी है।पूछताछ में आरोपी चालक ने पुलिस को बताया कि मवेशियों को ग्राम चांदपुर पड़रिया निवासी नीतीश शुक्ला के घर के पास से लोड कराया गया था।पुलिस ने पशुओं की अनुमानित 2 लाख 60 हजार रुपये तथा आयशर ट्रक की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई है। इस तरह जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी चालक मोहम्मद रफीक और फरार आरोपियों राजा बाबू खान और रिजवान खान के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुरा अनुराग जामदार के नेतृत्व में सहायक उप राकेश यादव एवं अन्य पुलिस बल द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया

Leave a Comment

Read More

सरकारी राशि के उपयोग में गड़बड़ी और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप,,,, जांच की मांग ग्राम पंचायत भानपुर में कई विकास कार्यों की गुणवत्ता और भुगतान पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जिला पंचायत सीईओ को सौंपा आवेदन

सिधौली बैगान टोला में आंगनवाड़ी भवन निर्माण के नाम पर 2.99 लाख की राशि पर सवाल,,,,, पीएम जनमन नवीन आंगनवाड़ी भवन बनने से पहले सामग्री के नाम पर भुगतान का आरोप,,,,  शासकीय निर्माण कार्यों में सरपंच पति के हस्तक्षेप पर भी उठे सवाल,,,,,,