
बारिश में टपक रही सांदीपनि विद्यालयों की छत,सीलन ने पैर पसारे,,,,,,,
धनुआसागर और राई में भवन की गुणबत्ता प्रभावित
डिंडोरी । जिस भवन में बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत होनी है, उसी की छत टपकने लगी हैं और दीवारें सीलन से जूझ रही हैं. खुडिया विद्यालय के बाद अब ताजा मामला जिला मुख्यालय के नजदीक धनुआसगर और राई में संचालित सांदीपनी स्कूल (सीएम राइज स्कूल) का सामने आया है.पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुये इन दौनो संदीपनी विद्यालय के निर्माण में गुणबत्ता की पोल बारिश ने खोल दी है।अभी हाल में ही शिक्षा विभाग को हैंड ओवर हुये धनुआसागर और राई सांदीपनि विद्यायल में बारिश ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां स्कूल परिसर में पहली ही बारिश में छत टपकने,सीलन आने और पानी भरने होने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं. प्राचार्य जे एस मरकाम ने बतलाया कि भवन के कई हिस्सों में नमी और सीलन आई है। जिसकी जानकारी उन्होंने संबंधित ठेकेदार को दी है।जिसके बाद गुरुवार से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। पूरी लापरवाही पर सवाल उठ रहा है कि जिस प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, उसकी निर्माण गुणवत्ता पर निगरानी में कोताही क्यों बरती गई.











