
कबाड़ की आड़ में अवैद्य शराब का भंडारण,106 लीटर बीयर जप्त,,,,एक आरोपी गिरफतार
डिंडोरी । अवैध नशा के खिलाफ कार्यवाही हेतु पुलिस मुख्यालय के प्राप्त दिशा निर्देशो के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी आशीष खरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति रेखासिंह के निर्देश एवं एसडीओपी डिण्डौरी सतीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम एक मकान में दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित बीयर का जखीरा जप्त किया है।मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,जो कबाड़ का काम करता है और कबाड़ की आड़ में ही अवैध शराब भंडारण को अंजाम दे रहा था।आरोपी के कब्जे से 106 लीटर से अधिक बीयर बरामद हुई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि समनापुर रोड भोंदूटोला डिण्डौरी के एक व्यक्ति भारी मात्रा मे अवैध शराब रखे हुये है, सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा समनापुर रोड भोंदूटोला डिण्डौरी पहुंच घेराबंदी करते हुये आरोपी जगदीश कांसकार पिता स्व. गजानंद कांसकार उम्र 48 साल निवासी वार्ड क्रमांक ग्राम देवरा थाना कोतवाली डिण्डौरी के किराये के मकान में दबिश दी और यहां से 106.740 लीटर शराब बरामद की है।जिसकी कीमती करीब 27 हजार 373 रूपये बतलाई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, सउनि अखिलेश श्रीवास, प्रआर देवेन्द्र पटले, सतेन्द्र डहेरिया, सलीम खान, जगन्नाथ बट्टे, आरक्षक हेमंत झारिया, विशाल पटेल, कैलाश द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही।










