घानाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत,,कार के नेम प्लेट में लिखा दिखा विधायक

घानाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत,,कार के नेम प्लेट में लिखा दिखा विधायक

डिंडौरी। जिले के घानाघाट गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मीरा बाई, पति झल्लू सिंह, निवासी धनुआसागर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी बेटी-दामाद के घर मेहमानी में शामिल होने घानाघाट आई थीं।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे मीरा बाई ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान अमरकंटक की ओर से तेज रफ्तार में डिंडौरी आ रही एक महिंद्रा एक्सयूवी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि समनापुर तिराहे के पास कार अचानक बंद हो गई। इसके बाद चालक ने वाहन के आगे-पीछे लगी नंबर प्लेट तथा वाहन पर लगी “विधायक” लिखी नेम प्लेट गायब कर दी और वहां से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय भेजकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया है। मामले में फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।