ढाई महीने की शादी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,,,,

ढाई महीने की शादी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,,,,

डिंडौरी। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 5 में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से सनसनी फैल गई। शादी के महज ढाई महीने बाद हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतका के मायके पक्ष ने सास-ससुर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

डिंडौरी नगर के वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाली 23 वर्षीय खुश्बू साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब मृतका के मायके पक्ष ने खुश्बू के सास-ससुर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम ससुराल पक्ष से फोन आया कि खुश्बू की तबीयत खराब है। सूचना मिलते ही खुश्बू के माता-पिता और भाई लालपुर से तत्काल डिंडौरी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में पाया। बेटी की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के बड़े पिता ने बताया कि खुश्बू साहू का विवाह 6 मई 2026 को डिंडौरी निवासी अंकित साहू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। उन्होंने बताया कि शनिवार को ही खुश्बू को विदा कराकर उसका पति अपने साथ ससुराल लेकर आया था। लेकिन दो दिन बाद ही उसकी मौत की खबर मिलने से पूरा परिवार सदमे में है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी डिंडौरी सतीश द्विवेदी और तहसीलदार जिला अस्पताल पहुंचे, जहां मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं नवविवाहिता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित तो नहीं किया जा रहा था। वहीं यदि जांच में विवाह के सात वर्ष के भीतर मृत्यु और प्रताड़ना से जुड़े तथ्य सामने आते हैं तो मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खुश्बू साहू ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया है

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।