अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलटी चार पहिया स्कूटी, दो घायल

 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलटी चार पहिया स्कूटी, दो घायल

डिंडौरी। जिले के मड़ैया टोला क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनिया, पोस्ट छांटा, थाना डिंडौरी निवासी कृष्ण कुमार बनवासी (46 वर्ष) अपने मित्र खेमसिंह परस्ते, निवासी ग्राम अनरिया, के साथ स्कूटी क्रमांक MP-20-SJ-9640 से डिंडौरी से समनापुर गए थे। दोनों समनापुर से वापस लौट रहे थे। रास्ते में मड़ैया टोला, डिंडोरी स्कूल के पास मोड़ पर सुबह करीब 9:30 बजे अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में दोनों सवार स्कूटी सहित गिर पड़े। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल दोनों घायलों को संभाला और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के पहुंचने पर दोनों को जिला अस्पताल डिंडौरी लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल कृष्ण कुमार ने बताया कि दुर्घटना में उनके माथे, कनपटी, दोनों हाथों और दोनों पैरों में चोटें आई हैं। वहीं स्कूटी चला रहे खेमसिंह परस्ते के शरीर पर भी कई स्थानों पर चोटें आई हैं। चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है तथा उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होने से हादसा होना बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।