पेट्रोल पंप में आतिशबाजी, कार्रवाई से पुलिस को परहेज,,,,,,, पुलिस पर गल रहे लेन-देन के आरोप ? सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 

पेट्रोल पंप में आतिशबाजी, कार्रवाई से पुलिस को परहेज,,,,,,,

पुलिस पर लग रहे लेन-देन के आरोप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

डिंडोरी।समनापुर मुख्यालय में संचालित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप विगत दिन अज्ञात तत्वों द्वारा आतिशबाजी किए जाने का मामला सामने आया है।जिसका वीडियो भी प्रसारित हुआ है,जो विगत रात्रि का बतलाया गया है।पूरे मामले पर हैरत की बात यह है कि पेट्रोल पंप जैसे ज्वलनशील स्थान पर आतिशबाजी करने वालों की पहचान हो जाने के बाबजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है,जो सवालों के घेरे में है।तत्वों द्वारा की गई इस करतूत पर पेट्रोल पंप संचालक ने भी कोई शिकायत नहीं की है।जबकि इस हरकत से बड़े हादसा होने की आशंका थी।जानकारों का मानना है कि घटना के दौरान यदि कोई चिंगारी ज्वलनशील पदार्थों तक पहुंच जाती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।बैखोफ तरीक़े से पुलिस गस्त के दौरान की गई करतूत के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।पुलिस ने अभी तक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तक नहीं खंगाले हैं।हालांकि पेट्रोल पंप पर आतिशबाजी की घटना का वीडियो मिलने के बाद इंडियन ऑयल के पदाधिकारी ने इस बाबद प्रतिक्रिया देते हुये कार्रवाई की बात की है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।