छह जनपदों के सचिवों को मिला वेतन, समनापुर के सचिव अब भी इंतजार में,,,,,, सचिवों ने वेतन भुगतान की इंतजार

छह जनपदों के सचिवों को मिला वेतन, समनापुर के सचिव अब भी इंतजार में,,,,,,

सचिवों ने वेतन भुगतान की इंतजार

डिंडौरी जिले के सात विकासखंडों में से छह जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों का जून माह का वेतन जारी कर दिया गया है, लेकिन समनापुर जनपद पंचायत के सचिव अब भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। वेतन नहीं मिलने से सचिवों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि महीनेभर काम करने के बाद भी समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।

सचिवों का आरोप है कि जिले की अन्य छह जनपद पंचायतों में वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि केवल समनापुर जनपद के सचिवों का भुगतान लंबित है। इसे लेकर सचिवों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि दिए गए कार्य करने के बावजूद केवल एक जनपद के कर्मचारियों के साथ अलग व्यवहार समझ से परे है। समनापुर जनपद के सचिवों का कहना है कि वे समय पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन वेतन भुगतान में हो रही देरी से बैंक की किस्तें, बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यक भुगतान प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों से शीघ्र वेतन जारी कराने की मांग की है।

अब कर्मचारियों की निगाहें जिला पंचायत प्रशासन पर टिकी हैं। सचिवों को उम्मीद है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान होगा और लंबित जून माह का वेतन जारी कर उन्हें राहत मिलेगी।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।