6 माह में ही उखड़ने लगी 8 लाख की सीसी सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,, जगह-जगह सड़क में आई दरारें

6 माह में ही उखड़ने लगी 8 लाख की सीसी सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,

जगह-जगह सड़क में आई दरारें, 

डिंडौरी। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत औरई माल में लगभग छह माह पूर्व निर्मित सीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पति लाल के घर से गांव की सरहद तक बनाई गई सीसी सड़क में जगह-जगह दरारें दिखाई देने लगी हैं। सड़क के कई हिस्सों में सीमेंट कंक्रीट टूटने और चटकने लगी इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह जताया जा रहा है जानकारी के अनुसार इस सीसी सड़क का निर्माण पांचवें राज्य वित्त आयोग की राशि से कराया गया है, जिसकी स्वीकृत लागत 8 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद सड़क की स्थिति महज छह महीने के भीतर खराब होने लगी है। इससे निर्माण में उपयोग की गई सामग्री और कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान कार्य की निगरानी ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच एवं संबंधित उपयंत्री की देखरेख में की गई थी। बावजूद इसके सड़क इतनी कम अवधि में दरकने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया गया होता तो सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं होती। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण का उद्देश्य ग्रामीणों को वर्षों तक बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना होता है, उनका कहना है कि सरकारी राशि का उपयोग गुणवत्ता के साथ होना चाहिए ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कराई जाए। यदि जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही, घटिया सामग्री के उपयोग अथवा निर्धारित मानकों की अनदेखी सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।