हरई में चोरी के बाद किराना व्यवसायी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

हरई में चोरी के बाद किराना व्यवसायी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

डिंडोरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरई गांव में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद उनकी हत्या कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान हरई निवासी किराना व्यवसायी ऊधोराम साहू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही विक्रमपुर चौकी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय ऊधोराम साहू घर में अकेले थे। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने चोरी के दौरान ही उनकी हत्या की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। चोरी में कितना सामान ले जाया गया और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।