ग्राम पंचायत तेन्दुमेर मोहत्तरा में नहीं थम रहा भ्रष्टाचार का खेल,,अब निविदा में भी घोटाला

ग्राम पंचायत तेन्दुमेर मोहत्तरा में नहीं थम रहा भ्रष्टाचार का खेल,,अब निविदा में भी घोटाला

पहले भी हो चुका है ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा, आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी देने में टालमटोल

डिंडौरी। जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदूमेर एक बार फिर चर्चाओं में है। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का खुलासा हो चुका है, जिसके बाद अब एक बार फिर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत मांगे गए दस्तावेजों की जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। वहीं, ग्राम पंचायत में निविदा प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, निविदा प्रकाशन की प्रक्रिया में जल्दबाजी दिखाई जा रही है और अखबार की जगह यूट्यूब चैनल के माध्यम से निविदा प्रकाशित कराई जा रही है। इस प्रक्रिया को लेकर स्थानीय स्तर पर विभिन्न चर्चाएं हो रही हैं।

ग्राम पंचायत तेंदूमेर से जुड़े इन मामलों ने एक बार फिर पंचायत व्यवस्था की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इन मामलों को लेकर क्या कदम उठाते हैं।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।