समनापुर जनपद के नरेगा कक्ष की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला

समनापुर जनपद के नरेगा कक्ष की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला

डिंडोर,,डिंडौरी जिले के समनापुर जनपद पंचायत कार्यालय में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत के नरेगा कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय कार्यालय बंद था और नरेगा कक्ष पर ताला लगा हुआ था, जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि यदि यह घटना कार्यालय समय के दौरान हुई होती, तो वहां कार्यरत कर्मचारियों एवं कार्यालय में आने वाले लोगों की जान पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। घटना के बाद कार्यालय भवन की गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन की समय-समय पर जांच और मरम्मत नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यह स्पष्ट संकेत है कि सरकारी भवनों की नियमित जांच और आवश्यक मरम्मत कार्यों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। हादसा होने के बाद कर्मचारि बाहर ही खड़े दिखाई दिए

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।