
जंगल मे जुताई करते ट्रेक्टर जप्त,चार के विरुद्ध मामला दर्ज
डिंडोरी।,,वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल अशोक कुमार सोलंकी एवं उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई सुरेन्द्र सिंह जाटव के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण समनापुर रेवा सिंह परस्ते के निर्देशन में वन अमले ने वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर अन्तर्गत जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से जुताई करते एक ट्रैक्टर को जप्त करके राजसात की कार्रवाई की गई है।इसके साथ ही वाहन मालिक,वाहन चालक सहित चार आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भ्रमण के दौरान वन कर्मियों ने बीट रंजरा के वन कक्ष क्रमांक 580 रिजर्व फारेस्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करके क्षेत्र की जुताई करते हुये एक जोनडियर ट्रेक्टर मय कल्टीवेटर को जप्त किया है।कार्यवाही में राजेन्द्र सिंह मार्को कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल, राजीव कुमार धुर्वे कार्यवाहक वनपाल,अजय कुमार तेकाम कार्यवाहक वनपाल,महेन्द्र सिंह पाटले वनरक्षक, फागू लाल कनोजे वनरक्षक,अजय कुमार चौकसे वनरक्षक, अनुरंजन पन्द्राम वनरक्षक, विपिन कुमार उईके वनरक्षक, सुभाष कुमार पट्टा सुरक्षा श्रमिक,राकेश कुमार तेकाम वाहन चालक शामिल रहे।

वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) (ज), एवं धारा 52 के तहत जप्त वाहन की राजसात कार्यवाही की है।आरोपियों के नाम वाहन मालिक सूरज सिंह पिता भदुआ प्रसाद डहरिया जाति सतनामी उम्र 24 वर्ष निवासी, अमलीडीह, थाना पास्टरपुर, जिला मुर्गेली (छ.ग.), वाहन चालक का नाम जयसिंह पिता रमेश कुमार जाति बैगा उम्र 17 वर्ष 11 माह निवासी वन ग्राम रंजरा पोस्ट ऑफिस जाड़ासुरंग, थाना समनापुर जिला डिण्डौरी, ओमकार पिता संतोष जाति बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी वन ग्राम रंजरा पोस्ट ऑफिस जाड़ासुरंग, थाना समनापुर जिला डिण्डौरी और रमेश कुमार पिता खेदू सिंह जाति बैगा उम्र 36 वर्ष निवासी वन ग्राम रंजरा पोस्ट ऑफिस जाड़ासुरंग, थाना समनापुर जिला डिण्डौरी बतलाये गये हैं।










