चार दिन से लापता मासूम की दर्दनाक मौत, जंगल में मिले शव के टुकड़े

चार दिन से लापता मासूम की दर्दनाक मौत, जंगल में मिले शव के टुकड़े

17 जून से लापता था पांच वर्षीय बालक, सर्च अभियान के दौरान जंगल में संदिग्ध हालत में मिला शव; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

डिंडोरी,,जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरेरा में एक बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। 17 जून से लापता पांच वर्षीय मासूम इमरान खान का शव सोमवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस घटना से पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तरेरा निवासी इख्तियार खान 17 जून की सुबह करीब चार बजे जंगल में लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान उनका पांच वर्षीय पुत्र इमरान खान भी घर से निकलकर जंगल की ओर चला गया। परिजनों को शुरुआत में लगा कि बच्चा अपने पिता के साथ ही गया है, लेकिन जब इख्तियार खान घर लौटे और बेटे के बारे में पूछा, तब उसके लापता होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों ने पहले अपने स्तर पर गांव, आसपास के जंगलों और रिश्तेदारों के यहां बच्चे की तलाश की। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई जानकारी नहीं मिला तो करंजिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जंगल और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च अभियान चलाया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चे की तलाश की जा रही थी। लगातार चार दिनों तक चले खोज अभियान के बाद सोमवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में बालक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव कई हिस्सों में बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, करंजिया थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।