जिला पंचायत डिंडौरी में प्रशासनिक फेरबदल, सात उपयंत्री और सहायक यंत्रियों के हुए तबादले

जिला पंचायत डिंडौरी में प्रशासनिक फेरबदल, सात उपयंत्री और सहायक यंत्रियों के हुए तबादले

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सात प्रभारी सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 15 जून 2026 को जारी किया गया, जिसमें विभिन्न जनपद पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर स्थानांतरित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार

प्रभारी सहायक यंत्री विजेन्द्र सारिवान को जनपद पंचायत डिंडौरी से बजाग

 वीरसिंह तिलगाम को बजाग से डिंडौरी स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार उपयंत्री अरुण भगत्या को समनापुर से बजाग,

परमेश बाड़ीयर को मेंहदवानी से समनापुर,

हिरेश पारधी को शाहपुरा से करंजिया,

फिरोज खान को डिंडौरी से करंजिया

 संदीप शुक्ला को करंजिया से शाहपुरा पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरण आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सात दिवस के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। इस फेरबदल से विभिन्न जनपद पंचायतों में विकास कार्यों की निगरानी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों में नई जिम्मेदारियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।