बेरमा करेला मंडी (NH-30) में गूंजा शिवमहापुराण का अमृत संदेश, श्रद्धालुओं ने किया धर्मलाभ

बेरमा करेला मंडी (NH-30) में गूंजा शिवमहापुराण का अमृत संदेश, श्रद्धालुओं ने किया धर्मलाभ

श्री निवास मिश्रा पत्रकार मैहर

मैहर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित बेरमा करेला मंडी परिसर में आयोजित भव्य श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम संगम देखने को मिला। व्यासपीठ से पूज्य आचार्य ब्रह्मानंद जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के गूढ़ सिद्धांतों से अवगत कराया। कथावाचन के दौरान आचार्य ब्रह्मानंद जी महाराज ने कहा कि सृष्टि के प्रारंभ में न जल था, न वायु, न पृथ्वी और न ही आकाश—उस समय केवल भगवान शिव ही विद्यमान थे। उन्हीं की दिव्य शक्ति से संपूर्ण सृष्टि की उत्पत्ति हुई। उन्होंने बताया कि भगवान शिव आदि और अनादि हैं तथा समस्त चराचर जगत के मूल आधार माने जाते हैं। उन्होंने शिवमहापुराण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय प्रथम पूजन के अधिकार को लेकर ब्रह्मा और विष्णु के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। उसी समय भगवान शिव अनंत दिव्य अग्नि-ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए और दोनों देवशक्तियों का अहंकार शांत कर उन्हें अपनी महिमा का बोध कराया। इसके बाद ब्रह्मा और विष्णु ने शिवलिंग का पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने प्रवचन में आचार्य ने कहा कि भगवान शिव अत्यंत भोले और सहज प्रसन्न होने वाले देव हैं। उनके अनुसार यदि कोई श्रद्धापूर्वक एक बार भी “शिव” का नाम स्मरण कर ले, तो वह जीवन के परम कल्याण की दिशा में अग्रसर होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चे मन से अर्पित एक लोटा जल भी भगवान शिव को प्रिय है और उनकी कृपा से भक्तों के अनेक कष्ट दूर हो सकते हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। कथा पंडाल में शिव भजनों, मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया तथा भगवान शिव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। इस विशाल धार्मिक आयोजन के प्रमुख आयोजकों में मंगल प्रसाद साहू, कंछेदी लाल साहू एवं कैलाश प्रसाद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कथा में पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेश तिवारी, राम निवास उर्मिलिया, नारायण शरण जी महाराज, बृजेंद्र पाठक, मनीष शुक्ला, बलराम सिंह, राजकुमार द्विवेदी, कमलाबाई साहू, जनपद सदस्य स्वामी दीन साहू, राजकुमार पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और शिवमहापुराण का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।धार्मिक आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। आयोजकों ने बताया कि शिवमहापुराण कथा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।