जोगी टिकरिया सिद्ध टेकरी बाल हनुमान मंदिर में लगी आग, मूर्तियां व पूजा सामग्री जलकर खाक

जोगी टिकरिया सिद्ध टेकरी बाल हनुमान मंदिर में लगी आग, मूर्तियां व पूजा सामग्री जलकर खाक

डिंडोरी । क्षेत्र के प्रसिद्ध जोगी टिकरिया में सिद्ध टेकरी बाल हनुमान मंदिर में शनिवार को अचानक आग लग जाने से मंदिर परिसर में रखी पूजा-पाठ की सामग्री, खाद्य सामग्री तथा भगवान की फोटो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। घटना के समय मंदिर में निवास करने वाले संत पवन दास महा त्यागी बाबा वहां मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार पवन दास महा त्यागी बाबा पिछले लगभग पांच वर्षों से सिद्ध टेकरी बाल हनुमान मंदिर में रहकर नियमित रूप से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान करते आ रहे हैं। घटना के समय बाबा अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए मंदिर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने मंदिर के अंदर रखी पूजा सामग्री, खाने-पीने का सामान तथा भगवान की फोटो को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि मंदिर में कंडे की धूनी तथा अखंड ज्योत भी जल रही थी। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य कारणों की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायरीकेट की सहायता से आग पर काबू पाया गया। इस घटना से श्रद्धालुओं में दुख और चिंता का माहौल है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।