साप्ताहिक समीक्षा बैठक से नदारद रहे सचिव और रोजगार सहायक, जनपद पंचायत सीईओ ने जारी किए नोटिस,,,,,,,,,, बैठक में अनुपस्थित रहने पर 6 पंचायत सचिवों और 21 ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही, एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी

साप्ताहिक समीक्षा बैठक से नदारद रहे सचिव और रोजगार सहायक, जनपद पंचायत सीईओ ने जारी किए नोटिस,,,,,,,,,,

बैठक में अनुपस्थित रहने पर 6 पंचायत सचिवों और 21 ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही, एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी

डिंडोरी। जनपद पंचायत डिंडोरी में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जनपद पंचायत डिंडोरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 20 नवंबर 2026 को जारी दो अलग-अलग आदेशों में पांच ग्राम पंचायत सचिवों और 21 ग्राम रोजगार सहायकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारी निर्धारित समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं हुए थे और अनुपस्थित रहने का उचित कारण भी अधिकारियों को नहीं बताया गया था। इसके चलते जनपद पंचायत प्रशासन ने उनके विरुद्ध कार्रवाई की है।

जारी आदेश के मुताबिक,दिनांक 18 नवंबर 2026 को जनपद पंचायत डिंडोरी के सभाकक्ष में 20 नवंबर 2026 को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की सूचना दी गई थी। बैठक में ग्राम पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की जानी थी, लेकिन कुछ पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों की अनुपस्थिति के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों की समीक्षा नहीं हो सकी। अधिकारियों के अनुसार, अनुपस्थित कर्मचारियों द्वारा बैठक में शामिल नहीं होने का उचित कारण भी प्रस्तुत नहीं किया गया।

छह पंचायत सचिवों पर कार्रवाई

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत डिंडोरी द्वारा जारी आदेश में पांच ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने का उल्लेख है।इनमें

मदन सिंह धुर्वे ग्राम पंचायत बिजौरा/रयपुरा; 

निरंजन चव्हेल, ग्राम पंचायत कसईसोडा;

राजेश परस्ते, ग्राम पंचायत खम्हरियामाल

लालाराम नागेश, ग्राम पंचायत , नेवसा;

 रमेश सिंह मार्को, ग्राम पंचायत नुनखान 

बिहारी सिंह टेकाम, ग्राम पंचायत मेरमाल

का नाम शामिल है इस प्रकार आदेश में कुल छह नाम दर्ज हैं, 

21 ग्राम रोजगार सहायकों का एक दिन का वेतन अवैतनिक

इसी तरह आदेश के माध्यम से 21 ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें

संतोष गायवाल (चौरामाल)

सूरज सिंह परस्ते (बिछियामाल)

रत्नेश वर्मन (देवरामाल)

उषा मरावी (दुधीमझौली)

भगवत प्रसाद यादव (गणेशपुर)

सुरेन्द्र मार्को (गनवाही)

 रेखा गुप्ता (जमगांव)

बृज किशोर धुर्वे (केवलारी)

गुलाब यादव (केवलारी)

सोने सिंह (माधोपुर)

बोधन सिंह मार्को (नरीया)

 राजेन्द्र सिंह मार्को (नेवसा)

जानकी प्रजापति (नुनखान)

लक्ष्मण सिंह बनवासी (पलकी)

नारायण झारिया (रकरिया)

दीपक मार्को (सहजपुरी)

सुन्दर सिंह परस्ते (सरई)

माया परस्ते (सारंगपुर पड़रिया)

लखन लाल यादव (सिलहरी)

सुरेश कुमार मरावी (विदेयपुर)

और मनोज कुमार गोसाई (विक्रमपुर) शामिल हैं।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

दोनों आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि कार्रवाई तत्काल प्रभावशील होगी। आदेशों की प्रतिलिपि जिला पंचायत डिंडोरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचना और पालन के लिए भेजी गई है। वहीं जनपद पंचायत  की इस कार्रवाई को साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आदेश में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की गई है

Leave a Comment

Read More

साप्ताहिक समीक्षा बैठक से नदारद रहे सचिव और रोजगार सहायक, जनपद पंचायत सीईओ ने जारी किए नोटिस,,,,,,,,,, बैठक में अनुपस्थित रहने पर 6 पंचायत सचिवों और 21 ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही, एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी

नेवसा पंचायत के मोहगांव में सीसी रोड निर्माण पर सवाल, बिना लेआउट और निरीक्षण और बिना बेस के बना दी सड़क!,,,,,, 15वें वित्त के करीब 5 लाख रुपये की लागत से हुआ निर्माण,2 लाख का किया गया भुक्तान, सचिव को न लागत की जानकारी और न ही फाइल का पता

प्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस,,,, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर मांगा जवाब, सात दिन में अभिलेखों सहित देना होगा स्पष्टीकरण