दशहरा पर्व के मद्देनजर शाम 6 बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध,,,,,
कलेक्टेड तिराहा से अवंती बाई चौक तक दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद,,,,,
दर्शनार्थियों के लिए दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

डिंडौरी। दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए डिंडौरी यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार आज शाम 6 बजे से कलेक्टेªट तिराहा से अवंती बाई चैक तक दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों का नगर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान शहर के अंदर केवल पैदल यात्रियों को प्रवेश की अनुमति होगी। दशहरा दर्शन के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की पार्किंग के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। यातायात पुलिस के अनुसार, पुरानी डिंडौरी की ओर से आने वाले दर्शनार्थी अपने दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहन कलेक्टेªट परिसर के खेल मैदान में पार्क कर सकेंगे। वहीं, जबलपुर रोड और मुड़की रोड की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग के लिए अवंती बाई चैक स्थित जबलपुर बस स्टैंड निर्धारित किया गया है। पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करने के बाद श्रद्धालु पैदल शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
रूट डायवर्जन की भी बनाई गई व्यवस्था
दशहरा पर्व के दौरान शहर में भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। साकेत नगर, हंसनगर, देवरा और मुड़की की ओर से पुरानी डिंडौरी आने-जाने वाले वाहन नर्मदा पुल, डेम घाट, शांतिनगर, कोर्ट तिराहा और कलेक्टेªट तिराहा होते हुए पुरानी डिंडौरी मार्ग का उपयोग करेंगे। इस दौरान मुख्य मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह, सुबखार, इमली कुटी और शंकर घाट की ओर से पुरानी डिंडोरी आने-जाने वाले वाहन शंकर घाट, रामघाट, शांति नगर, कोर्ट तिराहा और कलेक्ट्रेट तिराहा होते हुए निर्धारित मार्ग से आवागमन करेंगे। वहीं, सिविल लाइन और कस्तूरबा कन्या शाला की ओर से पुरानी डिंडोरी जाने वाले वाहन राजूषा स्कूल और मंडला स्टैंड होते हुए पुरानी डिंडोरी मार्ग का उपयोग करेंगे। यातायात पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक 20 अक्टूबर को शाम 6 बजे से कलेक्ट्रेट तिराहा से अवंती बाई चौक तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ तूफान और बस सहित सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दशहरा पर्व के दौरान निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और रूट डायवर्जन का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।










