जिला पंचायत के जिम्मेदार कर रहे सूचना के अधिकार की अनदेखी: दो माह बाद भी नहीं मिला जांच प्रतिवेदन

जिला पंचायत के जिम्मेदार कर रहे सूचना के अधिकार की अनदेखी: दो माह बाद भी नहीं मिला जांच प्रतिवेदन

डिंडौरी। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराना प्रत्येक शासकीय विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन जिला पंचायत डिंडौरी पर आरटीआई के प्रावधानों की अनदेखी करने के आरोप लग रहे हैं। मामला जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदूमेर-मोहतरा के सचिव के कथित स्टिंग ऑपरेशन और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों के बाद जिला पंचायत सीईओ द्वारा दो सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था। जांच पूरी होने के बाद टीम ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसी जांच प्रतिवेदन की प्रमाणित छायाप्रति प्राप्त करने के लिए 23 अप्रैल 2026 को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया था।आवेदन में स्पष्ट रूप से जांच दल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन की प्रमाणित प्रति मांगी गई थी, लेकिन लगभग दो महीने बीत जाने के बावजूद आवेदक को जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। आरटीआई अधिनियम के अनुसार सामान्य मामलों में 30 दिनों के भीतर सूचना प्रदान करना अनिवार्य है। सूचना समय पर उपलब्ध न होने से विभागीय कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आवेदक का कहना है कि यदि शीघ्र जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तो मामले की शिकायत प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं राज्य सूचना आयोग से की जाएगी। वहीं, जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।