ब्रेकिंग न्यूज पति ने तकिए से मुंह दबाकर की SDM की हत्या

ब्रेकिंग न्यूज पति ने तकिए से मुंह दबाकर की SDM की हत्या: डिंडौरी में निशा नापित की मौत के मामले में 24 घंटे में खुलासा

डिंडौरी ,जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला SDM निशा नापित की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। आईजी बालाघाट मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीएम निशा नापित की हत्या उनके पति मनीष शर्मा ने तकिए से मुंह दबाकर की है। सबूत को छिपाने के लिए पति ने घटना के बाद कपड़ों को वाशिंग मशीन में धुलने डाला और सुखाया भी है।

आईजी के मुताबिक पुलिस को मिले सबूत के आधार पर पति मनीष शर्मा (45) के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।

रविवार दोपहर को हुई थी संदिग्ध मौत

SDM निशा नापित की रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। एसडीएम के पति मनीष शर्मा ने पहले बताया था कि सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर रत्नेश द्विवेदी ने बताया कि निशा को जब अस्पताल लाया गया था, उससे चार-पांच घंटे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

सच का सामना न्यूज हर खबर पर नजर प्रधान संपादक सुशील ठाकुर संपर्क सूत्र 8827938933

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।