सागौन के पेड़ों की कटाई पर प्रशासन मौन क्यों? वायरल ऑडियो ने तहसीलदार की भूमिका और प्रशासनिक जवाबदेही पर उठाए सवाल – एडवोकेट आनंद श्रीवास्तव

सागौन के पेड़ों की कटाई पर प्रशासन मौन क्यों? वायरल ऑडियो ने तहसीलदार की भूमिका और प्रशासनिक जवाबदेही पर उठाए सवाल – एडवोकेट आनंद श्रीवास्तव

मैहर। सड़क से लगी निजी भूमि पर प्लाटिंग के उद्देश्य से सागौन सहित महत्वपूर्ण वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई का मामला सामने आने से पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि निजी भूमि होने का अर्थ यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति बिना निर्धारित अनुमति और वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए मनमाने ढंग से वृक्षों की कटाई कर सकता है। नगरीय क्षेत्र में निजी भूमि पर लगे वृक्षों की कटाई भी निर्धारित अनुमति प्रक्रिया के अधीन है।इस मामले से संबंधित वायरल वीडियो में तहसीलदार की आवाज सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। यदि ऑडियो में अधिकारिता का हवाला देकर जिम्मेदारी से अलग रहने की बात कही गई है, तो यह गंभीर सवाल है कि व्यापक स्तर पर वृक्षों की कटाई की जानकारी होने के बावजूद सक्षम विभाग से कार्रवाई सुनिश्चित कराने की पहल क्यों नहीं की गई? प्रशासनिक अधिकारी के पास प्रत्यक्ष कार्रवाई की अधिकारिता न होने पर भी संबंधित सक्षम अधिकारी को सूचना देकर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का दायित्व समाप्त नहीं हो जाता। एडवोकेट श्रीवास्तव ने संबंधित वृक्ष अधिकारी से सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करने की मांग की कि काटे गए सागौन के वृक्षों की विधिवत अनुमति जारी की गई थी या नहीं। जिला प्रशासन, नगर पालिका, राजस्व एवं वन विभाग संयुक्त स्थल निरीक्षण कर वृक्ष कटाई की अनुमति, प्रस्तावित प्लाटिंग की वैधानिकता और काटी गई लकड़ी के परिवहन संबंधी दस्तावेजों की जांच करें। जांच पूरी होने तक शेष वृक्षों की कटाई रोकने के लिए सक्षम अधिकारी तत्काल वैधानिक कदम उठाएं।

उन्होंने कहा कि शहर की हरियाली किसी की निजी मनमर्जी का विषय नहीं है। निजी भूमि पर प्लाटिंग के नाम पर वृक्ष संरक्षण से जुड़े कानूनी दायित्वों की अनदेखी नहीं की जा सकती। प्रशासन को जवाब देना होगा कि आखिर शहर के वृक्षों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है और बिना अनुमति वृक्षों की कटाई पाए जाने पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

आम आदमी पार्टी इस मामले में निष्पक्ष जांच, प्रशासनिक जवाबदेही निर्धारित करने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग करती है।

Leave a Comment

Read More

साप्ताहिक समीक्षा बैठक से नदारद रहे सचिव और रोजगार सहायक, जनपद पंचायत सीईओ ने जारी किए नोटिस,,,,,,,,,, बैठक में अनुपस्थित रहने पर 6 पंचायत सचिवों और 21 ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही, एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी

नेवसा पंचायत के मोहगांव में सीसी रोड निर्माण पर सवाल, बिना लेआउट और निरीक्षण और बिना बेस के बना दी सड़क!,,,,,, 15वें वित्त के करीब 5 लाख रुपये की लागत से हुआ निर्माण,2 लाख का किया गया भुक्तान, सचिव को न लागत की जानकारी और न ही फाइल का पता

प्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस,,,, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर मांगा जवाब, सात दिन में अभिलेखों सहित देना होगा स्पष्टीकरण