चौकी प्रभारी से मारपीट और सोने की चेन लूटने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,,,,,,,, चार दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, घर से बरामद की लूटी गई सोने की चेन

चौकी प्रभारी से मारपीट और सोने की चेन लूटने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,,,,,,,, 

चार दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, घर से बरामद की लूटी गई सोने की चेन

डिंडौरी। जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झनकी में सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी के साथ मारपीट करने और उनके गले से सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ गणेश कुमार आर्मो (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 23 अक्टूबर 2026 को चौकी गोपालपुर, थाना करंजिया क्षेत्र के ग्राम झनकी में हुई थी। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अतुल हरदहा पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे थे। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे, जिन्हें पुलिस द्वारा समझाइश देकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ईको वाहन में आग लगा दी। आरोप है कि इस दौरान चौकी प्रभारी अतुल हरदहा के साथ मारपीट की गई और उनके गले में पहनी सोने की चेन लूट ली गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना करंजिया में अपराध क्रमांक 229/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान लूट से संबंधित धारा 309(4) बीएनएस भी जोड़ी गई। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की गई तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक एसएस उसराठे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सुनील पटेल ने टीम के साथ कार्रवाई की। पुलिस ने 27 अक्टूबर को मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ गणेश कुमार आर्मो, पिता स्वर्गीय हीरा सिंह आर्मो, निवासी ग्राम परसवाह, थाना गाड़ासरई को पूछताछ के लिए बुलाया। उसकी निशानदेही पर घर से सोने की चेन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Read More

खनूजा वेयर हाउस से धान के अवैध परिवहन की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,,,,,,,, दूसरे राज्य में धान सप्लाई का मामला, पूर्व में भी मड़ियारास स्थित राईस मिल में भी सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने के लगे थे आरोप

37.50 लाख के पंचायत भवन में 33 लाख का भुगतान, फिर भी काम अधूरा!,,,,, तेंदूमेर-मोहतरा में सचिव ने उपयंत्री पर लगाया था 10 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप, अब गणेशपुर के सरपंच ने लगाया जबरन बिल लगवाने का आरोप,,,,, बड़ा सवाल: क्या नेताजी के संरक्षण में बच जाएंगे , उपयंत्री या होगी कार्रवाई ?

डिंडौरी पुलिस विभाग में फेरबदल, मुकेश बैरागी को विक्रमपुर चौकी की कमान,,,,,,,, अतुल हरदहा बने गोपालपुर चौकी प्रभारी, बसंत गौलिया को मेहंदवानी थाना की जिम्मेदारी; गिरवर सिंह उईके पदोन्नत होकर बने डीएसपी