चल समारोह में नाचते समय युवक की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया,,,,,,, 25 वर्षीय अजय धुर्वे की मौत से परिवार में मातम, पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

चल समारोह में नाचते समय युवक की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया,,,,,,,

25 वर्षीय अजय धुर्वे की मौत से परिवार में मातम, पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

डिंडौरी। बुधवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय 25 वर्षीय युवक अजय धुर्वे अचानक गिर पड़ा। साथियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना रात करीब साढ़े 11 बजे मुख्य बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था अजय

मृतक अजय धुर्वे वन विभाग की कॉलोनी में रहता था। उसके पिता रामचरण धुर्वे वन विभाग में वनपाल के पद पर पदस्थ हैं। अजय इंदौर से बीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग जाने वाला था। करीब चार साल पहले मां रेखा धुर्वे को पैरालिसिस का अटैक आने के बाद घर की जिम्मेदारियां संभालने के लिए वह वापस लौट आया था। उसकी दो छोटी बहनें दीक्षा कक्षा दसवीं और कृतिका कक्षा नौवीं में पढ़ती हैं।

पिता आधे रास्ते से लौटे, फिर मिली बेटे की खबर

पिता रामचरण धुर्वे ने बताया कि कॉलोनी में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए सभी साथ चल रहे थे। वह भी डीजे पर नाच रहे थे, लेकिन खाना बनाने के लिए राम मंदिर के पास से घर लौट आए। रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें बेटे के अस्पताल में होने की सूचना मिली।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। चिकित्सक ने हृदय संबंधी समस्या और सिर में चोट की आशंका जताई है। अंतिम संस्कार के लिए परिवार मंडला जिले के नारायणगंज ब्लॉक स्थित पैतृक गांव चिरईडोंगरी रवाना हो गया।

सच का सामना टीम की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Leave a Comment

Read More

डिंडौरी पुलिस विभाग में फेरबदल, मुकेश बैरागी को विक्रमपुर चौकी की कमान,,,,,,,, अतुल हरदहा बने गोपालपुर चौकी प्रभारी, बसंत गौलिया को मेहंदवानी थाना की जिम्मेदारी; गिरवर सिंह उईके पदोन्नत होकर बने डीएसपी

दशहरा पर्व के मद्देनजर शाम 6 बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध,,,,, कलेक्टेड तिराहा से अवंती बाई चौक तक दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद,,,,, दर्शनार्थियों के लिए दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज