स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत सफाई मित्रों का सम्मान एवं PPE किट वितरण

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत सफाई मित्रों का सम्मान एवं PPE किट वितरण

डिंडोरी,,शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक30/09/2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत नगर परिषद डिंडौरी में कार्यक्रम आयोजित कर सफाई मित्रों का सम्मान किया गया तथा उन्हें PPE किट एवं आवश्यक सुरक्षा सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों को स्वच्छता कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अशोक सारस, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वेद प्रकाश पुरी गोस्वामी, सभापति श्री रजनीश राय, पार्षद श्री महेंद्र कुमार दहिया एवं नेता प्रतिपक्ष श्री ज्योतिरादित्य भलावी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता कार्य में लगे सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति नगर परिषद की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।