समनापुर में युवकों ने पकड़ी तीन पेटी शराब, आरोपी पर धमकी देने का आरोप

समनापुर में युवकों ने पकड़ी तीन पेटी शराब, आरोपी पर धमकी देने का आरोप

डिंडौरी। सोमवार को समनापुर विकासखंड मुख्यालय में युवकों ने सरेराह एक व्यक्ति को शराब परिवहन करते पकडा और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान शराब तस्कर ने युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी लेकिन युवक कार्रवाई पर अड़े रहे जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे के आसपास आशीष सोनवानी, और राजेश कुमार यादव बाजार पहुंचे थे इसी दौरान ओमप्रकाश गुप्ता नामक युवक तीन पेटी शराब लेकर बिछिया गांव की तरफ जाता नजर आया। जिसे आशीष और राजेश ने रोका और तलाशी ली तो पाया कि तीन कार्टून में अंग्रेजी और देसी शराब रखी थी। इसकी सूचना दोनों ने पुलिस को दी आरोप है कि ओमप्रकाष ने आषीष और राजेष को धमकी भी दी है। युवकों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परिवहन किए जाने की शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अब युवकों को स्वयं शराब पकड़कर पुलिस के हवाले करना पड़ रहा है। युवकों द्वारा पुलिस को सौंपी गई शराब में 50 पाव प्लेन शराब बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 3,500 रुपये बताई गई। इसके अलावा एमडी रम के 48 पाव भी बरामद होने की जानकारी दी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9,120 रुपये बताई गई है। इस प्रकार पकड़ी गई शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 12,620 रुपये बताई जा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने शराब ठेकेदार से जुड़े कथित लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाने और शराब पकड़कर पुलिस को सौंपने के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं, जिससे उनमें भय का माहौल है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।