अत्यधिक वर्षा के चलते डिंडौरी जिले में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज अवकाश

अत्यधिक वर्षा के चलते डिंडौरी जिले में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज अवकाश

कलेक्टर के निर्देश पर विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय, शिक्षक-कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर रहेंगे उपस्थित

डिंडौरी, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और इससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों एवं छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आज 26 सितंबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार यह अवकाश नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। इसके अंतर्गत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय तथा अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थान भी शामिल हैं। लगातार बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने तथा विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुंचने में संभावित कठिनाइयों को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। विद्यार्थियों के साथ-साथ जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में भी आज एक दिवस का अवकाश रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य बारिश के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से रोकना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हालांकि, अवकाश केवल विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के लिए रहेगा। आदेश के अनुसार सभी शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा संबंधित अन्य कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर विद्यालयीन अथवा कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे। प्रशासन ने जिले में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने तथा आवश्यक होने पर ही आवागमन करने की अपील की है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।