सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आए जिला पंचायत CEO एवं जनसंपर्क अधिकारी,,,,,, सड़क दुर्घटना में घायल दो मोटरसाइकिल सवारों की मदद के लिए आगे आए जिला पंचायत CEO एवं जनसंपर्क अधिकारी,,,,,, मानवता की मिसाल पेश करते हुए दोनों घायलों को स्वयं वाहन से पहुंचाया अमरपुर अस्पताल

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आए जिला पंचायत CEO एवं जनसंपर्क अधिकारी,,,,,,

सड़क दुर्घटना में घायल दो मोटरसाइकिल सवारों की मदद के लिए आगे आए जिला पंचायत CEO एवं जनसंपर्क अधिकारी,,,,,,

मानवता की मिसाल पेश करते हुए दोनों घायलों को स्वयं वाहन से पहुंचाया अमरपुर अस्पताल

डिंडौरी, 18 सितंबर 2026। सड़क दुर्घटना में घायल दो मोटरसाइकिल सवारों की मदद कर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी एवं जनसंपर्क अधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार आपस में टकराने के बाद सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। इसी दौरान मौके से गुजर रहे जिला पंचायत CEO एवं जनसंपर्क अधिकारी की नजर दुर्घटना पर पड़ी। दोनों अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए तत्काल वाहन रोका और घायलों की मदद के लिए आगे आए। अधिकारियों ने बिना समय गंवाए दुर्घटना में घायल दोनों मोटरसाइकिल सवारों को संभाला और उन्हें अपने वाहन से उपचार के लिए अमरपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद घायलों को चिकित्सकीय उपचार के लिए भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर घायल पड़े लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण था। ऐसे में अधिकारियों द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध कराने से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।जिला पंचायत CEO दिव्यांशु चौधरी एवं जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दिखाई गई तत्परता की चर्चा मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी रही। अधिकारियों ने यह संदेश दिया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी है। हादसे के समय कई बार लोग कानूनी प्रक्रिया या अन्य कारणों से मदद करने से पीछे हट जाते हैं, लेकिन अधिकारियों ने स्वयं आगे बढ़कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में दोनों अधिकारियों की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवीय सरोकार की मिसाल पेश की। समय पर मिली मदद से दुर्घटना में घायल दोनों मोटरसाइकिल सवारों को उपचार मिल सका।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।