कार्यपालन यंत्री अवकाश पर, वाहन का बेजा उपयोग करते नजर आये उपयंत्री और ठेकेदार

कार्यपालन यंत्री अवकाश पर, वाहन का बेजा उपयोग करते नजर आये उपयंत्री और ठेकेदार

डिंडौरी। पिछले एक सप्ताह से कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अवकाश पर हैं, और उनके सरकारी वाहन का बेजा उपयोग उपयंत्री और ठेकेदार करते नजर आ रहे हैं। पूरा मामला कैमरे में भी कैद हुआ है। जिसके बाद कार्यपालन यंत्री की लापरवाही और अधीनस्थों की मनमर्जी पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सामने आई फोटो में कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के वाहन क्रमांक एमपी 52 जेडसी 1198 में नेम प्लेट लगी दिखाई दे रही है, जबकि गाड़ी में विभाग से जुड़े एक उपयंत्री और एक ठेकेदार के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आरईएस के कार्यपालन यंत्री 31 अगस्त से 14 सितंबर तक अवकाश पर हैं। इसके बावजूद उनकी नेम प्लेट लगी गाड़ी सड़क पर दौडती नजर आई। मामले में जब कार्यपालन यंत्री से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वे अवकाश पर हैं और गाड़ी को सर्विसिंग के लिए दिया गया था, घूमने के लिए नहीं।

Leave a Comment

Read More

महर्षि विद्या मंदिर मैहर में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,,,,,, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा विद्यालय प्रांगण, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जीवंत कीं श्रीकृष्ण की लीलाएं