विक्रमपुर स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर हुआ मंथन

विक्रमपुर स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर हुआ मंथन

डिंडौरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमपुर में 3 सितंबर 2026 को रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने की। बैठक में क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को उपचार, जांच एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस दिशा में आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की वर्तमान व्यवस्थाओं, मरीजों की सुविधा तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों से मरीजों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक के बाद विधायक धुर्वे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में रोगी कल्याण समिति के नामांकित सदस्य सुशील राय, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, क्षेत्रीय जनपद सदस्य कीर्ति गुप्ता, सरपंच भरत पट्टा सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता दीवान, बीएमओ डॉ. जयश्री मरावी, डीपीएम विक्रम सिंह, बीपीएम दिगम्बर सिंह बिलागर, डॉ. प्रकाश ठाकुर, डॉ. दीपेंद्र धुर्वे सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पीएचई के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More

महर्षि विद्या मंदिर मैहर में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,,,,,, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा विद्यालय प्रांगण, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जीवंत कीं श्रीकृष्ण की लीलाएं