CM हेल्पलाइन की खुली पोल! मैहर जनसुनवाई में गलत निराकरण की शिकायत, दोषी अधिकारियों पर FIR की मांग

CM हेल्पलाइन की खुली पोल! मैहर जनसुनवाई में गलत निराकरण की शिकायत, दोषी अधिकारियों पर FIR की मांग

अभिषेक तिवारी 

मुख्यमंत्री द्वारा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से संचालित CM हेल्पलाइन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मैहर कलेक्टर की जनसुनवाई में एक शिकायतकर्ता ने CM हेल्पलाइन की शिकायत का कथित गलत निराकरण किए जाने की समीक्षा कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध FIR एवं वैधानिक कार्रवाई की मांग की। आवेदन के अनुसार शिकायत CM हेल्पलाइन के L-1 एवं L-2 स्तर पर दर्ज थी। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने वास्तविक समस्या का विधिवत परीक्षण किए बिना तथ्यात्मक रूप से गलत निराकरण दर्ज किया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रमित करने के उद्देश्य से टीप में लिखा गया कि “शिकायतकर्ता अपनी शिकायत को जबरन चला रहा है तथा बार-बार शिकायत कर परेशान कर रहा है।” इसी आधार पर प्रकरण को वरिष्ठ स्तर से डिमांड क्लोज करा दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब मूल शिकायत का वास्तविक एवं विधिसम्मत निराकरण नहीं हुआ था,

तो केवल बार-बार शिकायत किए जाने को आधार बनाकर प्रकरण बंद करना प्रशासनिक जवाबदेही और CM हेल्पलाइन की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। मैहर कलेक्टर की जनसुनवाई में मांग की गई कि मूल शिकायत, अधिकारियों की टीप, जांच एवं निराकरण की पूरी प्रक्रिया तथा डिमांड क्लोज के आधार की स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ लागू दंड विधि के अंतर्गत FIR दर्ज कराई जाए। अब प्रशासन की कार्रवाई से तय होगा कि CM हेल्पलाइन वास्तव में कितनी जवाबदेह है।

Leave a Comment

Read More

महर्षि विद्या मंदिर मैहर में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,,,,,, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा विद्यालय प्रांगण, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जीवंत कीं श्रीकृष्ण की लीलाएं