सच का सामना खबर का बड़ा असर: घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

सच का सामना खबर का बड़ा असर: घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

डिंडौरी,,,त्योहारों के दौरान घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर सच का सामना द्वारा उठाए गए मुद्दे का अब बड़ा असर देखने को मिला है। कलेक्टर के आदेश के बाद खाद्य विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

खाद्य विभाग की टीम ने अमरकंटक रोड स्थित अनमोल ढाबा एवं नगर के सूबखार क्षेत्र में संचालित अन्नवेदा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में घरेलू उपयोग के लाल रंग वाले एलपीजी गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। इसे द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 का उल्लंघन माना गया।

कार्रवाई के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी शेख शमीम खान, खाद्य विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर अजय दुबे एवं पंचगणों की मौजूदगी में कुल दो घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, पाइप तथा चूल्हा-भट्टी जब्त की गई। जब्त सामग्री को नियमानुसार गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया गया। गौरतलब है कि त्योहारों के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ जाती है। ऐसे में चाय-नाश्ते के ठेलों, ढाबों, होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल आम उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जाता है।

अब खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद सवाल है कि क्या शहर के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी इसी तरह जांच और कार्रवाई जारी रहेगी?

Leave a Comment

Read More

महर्षि विद्या मंदिर मैहर में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,,,,,, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा विद्यालय प्रांगण, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जीवंत कीं श्रीकृष्ण की लीलाएं