
डिंडौरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसलपुरी में जुआ फड़ में पुलिस ने छापा मारकर 7 जुआरियो को पकड़ा है।जबकि समनापुर मुख्यालय, बम्हनी और भानपुर के साथ गाड़ासरई थानक्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर कार्रवाई नदारद है।इन ठिकानों पर भी कार्रवाई की दरकार है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोतवाली पुलिस को किसलपुरी में जुआ फड़ संचालन की सूचना मुखबिर से मिली थी। किसलपुरी पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान बड़ा तलाब के पीछे भर्रा में दबिश दी गई। जहां कुछ लोग चटाई बिछाकर मोबाइल की रोशनी में जुआ खेलते मिले। घेराबंदी कर जुआ फड़ से मौके पर 07 लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में जुआरियों ने अपना नाम बजीर खान पिता मुलायम खान उम्र 35 साल निवासी हिनौता, मनोज पिता सतू लाल नागवंशी उम्र 29 साल निवासी सक्का, मनीष पिता सुरेन्द्र अहिरवार उम्र 27 साल निवासी सक्का, अनिल पिता गोविंद गौतम उम्र 30 साल निवासी बहेरा, राकेश बर्मन पिता सुदामा बर्मन उम्र 32 साल निवासी रमपुरी, बसंत पिता सेवाधर तिवारी उम्र 35 साल निवासी किसलपुरी, एवं नितिन मिश्रा पिता इन्द कुमार मिश्रा उम्र 35 साल निवासी किसलपुरी बताया। आरोपियों के पास एवं जुआ फड से एक चटाई, तास के पत्ते, कुल नगद 21700 रूपये मिले। आरोपी मनीष अहिरवार, अनिल कुमार, राकेश बर्मन एवं नितिन मिश्रा पास से एक एक मोबाइल मिला।मोबाइलो की कीमत 62000 रूपये है। स्थल से तीन नग मोटर सायकल क्रमांक एमपी 52 एमबी 7540, एमपी 52 एमए 9202, एमपी 52 एमडी 9951 मिली। कुल 315700 रुपये की सामग्री जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के मार्गदर्शन में की गई कार्यवाही में उपनिरीक्षक मुकेश बैरागी, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण खंपरिया, आरक्षक सतेन्द्र, रोहित, दिलीप,भूपेन्द्र, प्रधान आरक्षक हनुमान सिंह, रामनंदन, कैलाश, नरेश, मितेन्द, प्रधान आरक्षक शंकर बनवासी की भूमिका रही।










