औपचारिकता साबित हुई तिरंगा यात्रा शासन के दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन पर उठे सवाल,,,,,,, विश्व आदिवासी दिवस के मंच तक सिमटी तिरंगा यात्रा,,,,,मंच साझा करने पर उठ रहे सवाल

डिंडोरी। जिले में शासन के दिशा निर्देश केवल औपचारिकता साबित हो रहे हैं। अभी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों का एक बस से आयोजन स्थल तक जाना और अलग अलग सरकारी वाहनों से लौटने का मामला थमा भी नहीं था कि रविवार को तिरंगा यात्रा के अयोजन को लेकर बहस छिड़ गई है। प्रषासन ने विश्व आदिवासी दिवस के मंच को तिरंगा यात्रा के तौर पर सांझा करके मामले को तूल दे दिया है। इस पूरी कवायद से प्रशासन पर तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर औपचारिकता पूरी करने के भी आरोप लग रहे हैं। मंच को सांझा करने और तिरंगा यात्रा नहीं निकाले जाने से शासन के निर्देशों को रस्म अदायगी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि मामला मचने के बाद दूसरे दिन सोमवार की शाम पैदल रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। गौरतलब है कि देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर गंगा अभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तारतम्य में रविवार को जिला मुख्यालय में वाहन रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली जानी थी। लेकिन रविवार की सुबह तेज बारिश के चलते तिरंगा यात्रा का आयोजन नहीं किया गया और शाम को जिला प्रशासन ने विश्व आदिवासी दिवस के मंच को सांझा करके वंदेमातरम और शपथ तक तिरंगा यात्रा सीमित कर दी। जिसके बाद प्रशासनिक क्रियान्वयन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

 

मंच साझा किया, लेकिन नहीं निकली तिरंगा यात्रा

डिंडोरी में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसी दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन और तिरंगा यात्रा से संबंधित शपथ दिलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। लेकिन स्थानीय स्तर पर चर्चा इस बात को लेकर है कि दीगर मंच से प्रषासन ने राष्ट्रगीत और शपथ दिलाकर तिरंगा यात्रा के उद्देश्य की कितनी पूर्ति की है। इस दौरान विश्व आदिवासी दिवस के मंच पर वंदे मातरम और शपथ पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

दीगर जिलों के इतर डिंडोरी में अलग तस्वीर

शासन स्तर से तिरंगा यात्रा को लेकर विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के तमाम जिलों पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मोटरसाइकिलों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस बीच डिंडोरी में कार्यक्रम के सीमित स्वरूप को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्यक्रम का उद्देश्य तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय भावना का संदेश आम जनता तक पहुंचाना है, तो इसे केवल मंच तक सीमित रखने के बजाय शहर की सड़कों पर भी प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाना चाहिए था।

सीएम जन विश्वास अभियान पर भी विश्वासघात

गौरतलब है कि शुक्रवार को अमरपुर विकासखंड अंतर्गत सिधौली में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में भी प्रशासन शासन के विश्वास पर खरा नहीं उतरा था। विदित होवे कि ईंधन बचत संबंधी शासन के निर्देशों का हवाला देकर पूरे प्रशासनिक अमले ने एक बस से कार्यक्रम स्थल तक आने जाने का दावा किया था, लेकिन पीछे-पीछे अधिकारियों के सरकारी वाहन पहुंचे थे और बडी संख्या में अधिकारियों की इन्हीं सरकारी वाहनों से वापसी हुई थी। जबकि चुनिंदा अधिकारी कर्मचारी बस से वापस आये थे। जिसके बाद प्रशासन की कथनी करनी को लेकर भी सवाल उठे थे।

सोमवार की शाम आनन फानन में आयोजन

विश्व आदिवासी दिवस के मंच को साझा करने के मामले पर हो हल्ला मचने के बाद आनन फानन में प्रशासन ने सोमवार की शाम नगर में पैदल रैली निकाल तिरंगा यात्रा का संदेश दिया। रैली में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, स्कूली बच्चे और आम नागरिक शामिल रहे। उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर देश भक्ति और एकजुटता का संदेश दिया।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।