अमरपुर शासकीय महाविद्यालय भवन का विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया लोकार्पण,,,, उदघाटन से पहले दरारों पर हुई लीपापोती विधायक बोले भवन में कई तकनीकी खामियां थीं, इसलिए अब तक नहीं किया था उदघाटन पीआईयू के कार्यपालन यंत्री ने सवालों पर साधी चुप्पी

 

डिंडौरी। जिले के अमरपुर स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का गुरुवार को शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने लोकार्पण किया। हालांकि उदघाटन समारोह से पहले ही भवन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए। भवन की दीवारों में आई दरारों को कार्यक्रम से पहले जल्दबाजी में पुट्टी और रंग-रोगन कर ढकने का प्रयास किया गया, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी रही। लोकार्पण के दौरान विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने स्वयं स्वीकार किया कि भवन में कई तकनीकी कमियां होने के कारण उन्होंने अब तक इसका उद्घाटन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि छात्र लगातार महाविद्यालय भवन को शुरू कराने की मांग कर रहे थे और कई बार चक्का जाम जैसी स्थिति भी बनी। विद्यार्थियों के हित को देखते हुए भवन का लोकार्पण किया गया, लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही चिंता का विषय है। विधायक ने कहा कि भवन के खिड़की-दरवाजे अमानक गुणवत्ता के लगाए गए हैं। छत से कई स्थानों पर सीपेज हो रहा है, जिससे बरसात के दौरान पानी टपकने की समस्या सामने आई है। इसके अलावा भवन की बाउंड्रीवाल अभी तक पूरी नहीं हो सकी है तथा फर्श का कार्य भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया है, जिसकी जांच आवश्यक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस भवन का अभी लोकार्पण हुआ है, उसमें पहले से ही जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही थीं। इसके अलावा परिसर के अंदर बनाई गई सीसी रोड में भी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले इन दरारों को पुट्टी और पेंट कर छिपाने का प्रयास किया गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल और गहरा गए हैं। इस पूरे मामले में जब निर्माण एजेंसी पीआईयू कार्यपालन यंत्री से भवन में आई दरारों, अधूरे कार्य और गुणवत्ता संबंधी सवाल पूछे गए तो उन्होंने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। महाविद्यालय भवन के लोकार्पण के साथ ही निर्माण गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सरकारी निर्माण कार्यों पर सवाल उठने लगे हैं।

महाविद्यालय का लोकार्पण संपन्न पहुंच मार्ग  गड्ढों और कीचड़ से बदहाल

अमरपुर महाविद्यालय का लोकार्पण तो हो गया, लेकिन कॉलेज तक पहुंचने वाला मार्ग अब भी बदहाल है। गड्ढों और कीचड़ से छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ेगा ।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।