65 लाख की लागत से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

65 लाख की लागत से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

डिंडोरी। जिले के विकासखंड मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत पायली के पोषक ग्राम देवरगढ़ में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा भवन निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंट, निम्न स्तर की निर्माण सामग्री और मानकों के विपरीत कार्य किया जा रहा है। इससे भवन की गुणवत्ता और उसकी मजबूती को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र गांव की वर्षों पुरानी मांग है और इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी। लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखकर लोगों को आशंका है कि यदि अभी से अनियमितताओं पर रोक नहीं लगी तो भवन लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रहेगा और सरकारी धन की बर्बादी होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण स्थल पर उपयोग की जा रही ईंटें कमजोर और निम्न गुणवत्ता की हैं। साथ ही अन्य निर्माण सामग्री के अनुपात को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जबकि शासन द्वारा सार्वजनिक भवनों के निर्माण में निर्धारित तकनीकी मापदंडों का पालन करना अनिवार्य है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने तथा गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो निर्माण पूरा होने के बाद भवन में दरारें आने या अन्य तकनीकी खामियां सामने आ सकती हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। हालांकि इस मामले में संबंधित विभाग की उपयंत्री ने जांच की बात कही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी ग्रामीणों ने की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाता है।

इनका कहना है,,उपयंत्री सुरुचि पराते स्वास्थ्य विभाग 

अभी जांच में हु सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।