दोपहर दो बजे ही समय से पहले स्कूल में जड़ दिया गया ताला, मीटिंग के नाम पर बच्चों की कर दी छुट्टी ,,,,,मेंहदवानी विकासखंड के प्राथमिक शाला हर्राडबरी का मामला, परिजनों ने उठाए सवाल

दोपहर दो बजे ही समय से पहले स्कूल में जड़ दिया गया ताला, मीटिंग के नाम पर बच्चों की कर दी छुट्टी

मेंहदवानी विकासखंड के प्राथमिक शाला हर्राडबरी का मामला, परिजनों ने उठाए सवाल

 

डिंडौरी। जिले के मेंहदवानी विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला हर्राडबरी में समय से पहले स्कूल बंद किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षकों की बैठक (मीटिंग) के कारण निर्धारित समय से पहले ही स्कूल में ताला लगा दिया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और स्कूलों में शिक्षा के बजाय अन्य कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।जानकारी के अनुसार स्कूल पहुंचे कुछ अभिभावकों ने देखा कि विद्यालय परिसर में समय से पहले ही ताला लगा हुआ था। इस दौरान वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षक मीटिंग में चले गए हैं, इसलिए आज उनकी छुट्टी कर दी गई। एक छात्रा ने बताया कि “सर मीटिंग में गए हैं, इसलिए हमारी छुट्टी कर दी गई है।” छात्रा के इस बयान ने पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं एक छात्रा के परिजन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “यह पहली बार देखने को मिला है कि मीटिंग के नाम पर बच्चों की समय से पहले छुट्टी कर दी गई। अगर शिक्षकों की बैठक थी तो बच्चों की पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी।” उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों की शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और यदि बार-बार इस तरह स्कूल बंद होंगे तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा विद्यालय संचालन का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन यदि स्कूल समय से पहले बंद किए जाते हैं तो यह बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर भी असर डालता है। उनका कहना है कि शिक्षकों की बैठकें आवश्यक हो सकती हैं, लेकिन उनकी वजह से बच्चों की नियमित पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। शिक्षा विभाग लगातार शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के दावे करता है। दूसरी ओर यदि स्कूलों में समय से पहले छुट्टी कर बच्चों को घर भेजा जा रहा है तो यह व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है अभिभावकों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।

इनका कहना है अभिभावक,, 

पहली बार देखा गया है कि मीटिंग के नाम पर स्कूल की छुट्टी कर दी गई

इनका कहना है l सामद मरावी BEO मेंहदवानी,,

मुझे इस बात की जानकारी नहीं है बीआरसी के द्वारा मीटिंग रखी गई थी हो सकता है स्कूल के एक ही टीचर है जिसके चलते छुट्टी कर दी गई हो

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।