भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का डिंडौरी आगमन,,,,,, कार्यकर्ताओं में उत्साह; रैली के चलते घंटों यातायात व्यवस्था रही अस्त-व्यस्त

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का डिंडौरी आगमन,,,,,,

कार्यकर्ताओं में उत्साह; रैली के चलते घंटों यातायात व्यवस्था रही अस्त-व्यस्त

डिंडौरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के डिंडौरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिले में जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए, फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और पुराने यातायात से पैदल रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पूरे शहर में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। हालांकि इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों में जुट गए थे। नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार, बैनर और झंडों के साथ कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैसे ही पैदल रैली शहर में प्रवेश हुई, उसके पीछे बड़ी संख्या में चार पहिया एवं दोपहिया वाहन शामिल हो गए। इससे मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अस्पताल मार्ग, तथा अन्य प्रमुख चौराहों पर लंबा जाम लग गया। रैली के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ी। कई स्कूल वाहन लंबे समय तक ट्रैफिक में फंसे रहे, जिससे बच्चों को पर घर पहुंचने में कठिनाई हुई। वहीं एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों ने चिंता जताई कि आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग व्यवस्था नहीं होने से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस विभाग ने सुबह लगभग 10 बजे से ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिसकर्मी लगातार चिलचिलाती धूप और उमस के बीच विभिन्न चौराहों पर ड्यूटी करते रहे। कई पुलिसकर्मी बिना भोजन किए घंटों तक यातायात नियंत्रित करने में जुटे रहे, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे। इसके बावजूद वाहनों का दबाव इतना अधिक था कि समय-समय पर जाम की स्थिति बनती रही।नगरवासियों का कहना है कि राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन इनके आयोजन के दौरान आमजन की सुविधा और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। यदि पहले से वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए जाएं और रैली का समय एवं रूट व्यवस्थित किया जाए तो लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सकता है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।