आंगनवाड़ी में गंदगी, कार्रवाई कार्यकर्ता पर! डिंडौरी में व्यवस्था पर उठे सवाल

आंगनवाड़ी में गंदगी, कार्रवाई कार्यकर्ता पर! डिंडौरी में व्यवस्था पर उठे सवाल

असामाजिक तत्वों की हरकत से परेशान कार्यकर्ता-सहायिका, सफाई व्यवस्था न होने पर हाथों से उठाना पड़ रहा कचरा

डिंडौरी शहर के पुरानी डिंडौरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-14, बिरसा मुंडा नगर (झुरकी टोला) में फैली गंदगी ने बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आरोप है कि असामाजिक तत्व केंद्र परिसर में लगातार गंदगी फैला रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय कार्रवाई का बोझ कार्यकर्ता और सहायिका पर डाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की निरीक्षण टीम ने केंद्र का निरीक्षण किया, जहां गंदगी मिलने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का वेतन काट दिया गया। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहे हैं कि यदि गंदगी बाहरी लोगों द्वारा फैलाई जा रही है, तो जिम्मेदारों द्वारा सुरक्षा और नियमित सफाई की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। बताया जा रहा है कि केंद्र में सफाई के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कार्यकर्ता और सहायिका को स्वयं हाथों से गंदगी साफ करनी पड़ रही है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, आंगनवाड़ी में आने वाले छोटे बच्चों को भी अस्वच्छ वातावरण में रहना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने प्रशासन से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, नियमित सफाई के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था और केंद्र परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाता है और नौनिहालों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण कब तक उपलब्ध कराया जाता है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।