हिरासत में लिया, फिर हो गया गायब: युवक की तलाश में भटक रहा परिवार,, मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की षिकायत

हिरासत में लिया, फिर हो गया गायब: युवक की तलाश में भटक रहा परिवार,,

मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की षिकायत

डिंडौरी। शाहपुर थाना पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां पूंछतांछ के लिए एक युवक को लाया गया था, जो रविवार की रात पुलिस अभिरक्षा से गायब है। युवक की मां ने पुलिस पर लापरवाही और अनहोनी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में षिकायत की है। षिकायत के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सिंघिया बाई निवासी ग्राम गोरखपुर के द्वारा की गई षिकायत में उल्लेख किया गया है कि पुत्र उमेष धुर्वे 12 अप्रेल को गांव की ही एक नाबालिक युवती के साथ केरल मजदूरी करने गया था, जिसके बाद पुलिस पूंछतांछ करने महिला के घर पहुंची थी तब मां ने अपने बेटे को फोन के माध्यम से बुलवाया जिसके बाद 2 जून को युवक वापस आ गया था। तब महिला ने विगत शनिवार को अपने पुत्र और नाबालिक युवती को लेकर थाने पहुंची थी, जहां युवती ने पूंछतांछ में पुलिस को बतलाया कि वह अपनी मर्जी से केरल काम करने गई थी। जिसके बाद युवती को घर वापस भेज दिया गया था। लेकिन युवक को अभिरक्षा में ले लिया था। इस दौरान मां अपने बेटे से मिलने थाना जाती रही। रविवार की शाम भी वह अपने पुत्र से थाना में ही मुलाकात की, लेकिन रविवार की रात लगभग दस बजे महिला के घर दो पुलिस कर्मी पहुंचे और उन्होंने महिला से पुत्र के आने की जानकारी मांगी। जिसके बाद महिला ने पुत्र के घर नहीं आने की बात कहते हुये, किसी अनहोनी का अंदेषा जाहिर करते हुये, पुलिस कर्मियों से पूंछतांछ करने लगी लेकिन पुलिस कर्मियों ने कोई माकूल जवाब नहीं दिया और वापस लौट गये। जिसके बाद सोमवार की सुबह महिला थाना पहुंची जहां पुत्र की मोटर साईकिल खडी हुई थी लेकिन पुत्र गायब था। तब महिला ने अनहोनी का अंदेषा जताते हुये अपने परिचितों से इस बावद बतलाया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर अपने पुत्र की पुलिस अभिरक्षा से गायब होने की षिकायत दर्ज कराई है। षिकायत दर्ज कराने के दौरान महिला ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र को छोडने के लिए 30 हजार रूपये की भी मांग की गई थी। हालांकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।