विकास और सुशासन की यह जीत, बिहार के जन-जन की ऐतिहासिक विजय — अवध राज बिलैया

विकास और सुशासन की यह जीत, बिहार के जन-जन की ऐतिहासिक विजय — अवध राज बिलैया

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत ने पूरे देशभर में उत्साह का माहौल बना दिया है। खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं में इस विजय को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचे, मिठाइयाँ बांटीं और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में मिले इस जनादेश को लोकतंत्र और सुशासन की जीत बताते हुए जश्न मनाया। इसी खुशी के अवसर पर भाजपा डिंडोरी के ऊर्जावान नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने बिहार की जनता के परिपक्व निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुशासन पुरुष नीतीश कुमार पर बिहार की जनता के दबदबे वाले विश्वास ने मतदान के दिन ही जीत की आधारशिला रख दी थी।” श्री बिलैया ने कहा कि बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब वे किसी भी कीमत पर जंगलराज की वापसी नहीं चाहती। कानून व्यवस्था, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में जो काम हुए हैं, जनता ने उसी पर मुहर लगाई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ नीतियों, विकासवादी सोच और देशहित से जुड़े निर्णयों ने बिहार के मतदाताओं को एकजुट किया। इसी का परिणाम है कि एनडीए को न सिर्फ बड़ी जीत मिली, बल्कि मजबूत जनादेश के साथ सुशासन की राह और मजबूत हुई है। श्री बिलैया ने कहा, “अब बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी, और प्रदेश नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।” पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने यह भी बताया कि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद वी.डी. शर्मा के नेतृत्व में बेगूसराय की 19 सीटों पर एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। बिलैया ने स्वयं बिहार के खरगिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत परवत्ता विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य के पक्ष में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं को संगठित किया और मतदान केंद्रों पर सशक्त प्रबंधन की रणनीति लागू की, जिसका सीधा प्रभाव चुनाव परिणामों में देखने को मिला। परिणामस्वरूप एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य ने 30 हजार से अधिक मतों की बड़ी बढ़त के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की। वहीं बाढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सियाराम सिंह ने भी 24,813 मतों से शानदार विजय प्राप्त की। अवध राज बिलैया का संगठनात्मक अनुभव और रणनीतिक कौशल पहले भी डिंडोरी विधानसभा जैसी कठिन सीट को लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मोड़ने में सफल रहा है।

बिहार में एनडीए की इस भव्य विजय पर श्री बिलैया ने राज्य की जनता, भाजपा नेतृत्व और सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा डिंडोरी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दुबे, वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, पार्षद रीतेश जैन, संदीप कांसकार, डिम्पल दीक्षित, प्रदीप द्विवेदी, राजेंद्र बर्मन, राजेंद्र कुशराम, अविनाश सिंह सैनी, शैलेन्द्र ठाकुर, शान्तनु पाठक, प्रवीण बर्मन, कान्हा शर्मा, नीरज नामदेव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अवध राज बिलैया को बधाई देकर अपना समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Comment

Read More