वन विभाग ने चलाया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान
डिंडोरी। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत वन मंडल डिंडोरी में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन मंडल अधिकारी डिंडोरी पुनीत सोनकर तथा उपवन मंडल अधिकारी शाहपुरा सुनील कुमार अशोक के निर्देशन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “मेरा परिसर मेरा अभिमान” कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इस क्रम में वन परिक्षेत्र कार्यालय शाहपुर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने खरेटा व झाड़ू की मदद से परिसर में फैले कचरे, सूखे पत्ते, प्लास्टिक व कागज के टुकड़े एकत्र कर डस्टबिन में रखा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि साफ-सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें भी ली गईं, जिन्हें अभियान की दस्तावेजीकरण प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहपुर सुदीप मिश्रा, उप वन क्षेत्रपाल धनवीर सिंह मरावी, वनपाल भरतलाल यादव, बृजकिशोर मरावी,सुदामा ठाकुर, भैरवदास मोगरे सहित सभी वनपाल व वनरक्षक सक्रिय रूप से शामिल हुए। महिला वनरक्षकों में अनुराग मरावी, ममता परस्ते, शिववती पाटले, लीना रनवास, अनीसा मरकाम और मन्दाकिनी मार्को धुर्वे की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इसके अलावा वनरक्षक आलोक धूमकेती, आलोक यादव, धनंजय बैस, यशवंत धुर्वे, पंकज धुर्वे, अजेश्वर मरावी, खेमकरण, महादेव कुशराम, बहीद खान, कुलदीप मरावी तथा स्थाई कर्मी सगनू यादव सहित समस्त कार्यालयीन कर्मचारी इस अभियान में शामिल हुए।
वन विभाग के इस प्रयास से न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक योगदान मिल रहा है।