दौड़ में दिलीप पाठक प्रथम, आशीष और नान सिंह का राष्ट्रीय स्तर पर चयन वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन
डिंडोरी।28 वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में जिले के वन अमला ने बेहतर प्रदर्शन करते किया है।प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर जिला वन मंडल से दिलीप पाठक वनपाल, आशीष मरावी और नान सिंह मरावी का चयन राष्ट्रीय वन प्रतियोगिता के लिये किया गया है।जानकारी के मुताबिक 28 वी राज्यस्तरीय वन प्रतियोगिता में वनमंडल अधिकारी (सामान्य) पुनीत सामान्य और वनमंडल अधिकारी (उत्पादन)भारती ठाकरे और उप वनमंडल अधिकारी सुरेंद्र जाटव के दिशानिर्देश पर शामिल हुये वनपाल दिलीप पाठक ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद,ट्रिपल जम्प में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है।इसके साथ ही आशीष मरावी वनपाल और नान सिंह कार्यवाहक वनपाल का राष्ट्रीय वन क्रिकेट टीम में चयन किया गया है।इनके साथ ही नितिन मार्को ने 100 और 200 मीटर में द्वितीय, दीपलता मार्को ने महिला वर्ग में 100,200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया है।वन प्रतियोगिता में बैडमिंटन में ज्योति धुर्वे ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये एकल में प्रथान पायदान पर कब्जा किया है।
विदित होवे कि दिलीप पाठक 1995 से राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में लगातार प्रथम स्थान पाते रहे हैं।अपने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत जिला वन मंडल का नाम रौशन करने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना जिले वासियों ने की है।
सच का सामना न्यूज आपको रखे आगे