चैंपियंस ट्रॉफी 2025: कमाल हो गया, भारत की ऐतिहासिक जीत; 9 मार्च को मन गई होली, दुबई में लहराया तिरंगा
होली 14 मार्च 2025 को खेली जाएगी, लेकिन टीम इंडिया ने 9 मार्च को ही भारतीयों की होली मना दी। रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को – विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही रोहित शर्मा लगातार दो आईसीसी फाइनल जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान भी बन गए। रोहित की अगुआई में ही साल 2024 में भारत ने टी20 विश्व कप अपने नाम किया। रोहित शर्मा से पहले एमएस धोनी ने 2011 (क्रिकेट वर्ल्ड कप) और 2013 (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी) में भारत को विश्व विजयी बनाया था। चैपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही भारत ने 25 साल पुराना बदला पूरा किया। भारत को 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल तब आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने दूसरी बार कीवियों को दूसरी बार आईसीसी नॉकआउट मैच में हराया। दोनों बार रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत मिली है। इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
12 साल का सूखा खत्म
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दुबई में हराकर 12 साल का सूखा खत्म किया। इससे पहले वह 2013 में वनडे में आईसीसी टूर्नामेंट जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद भारतीय टीम 2 बार फाइनल में हारी। 2 बार सेमीफाइनल में सफर समाप्त हुआ। 2023 वनडे वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल में हार मिली थी। 2015 वनडे वर्ल्ड कप 2019 वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में हारी थी।
चैंपियंस ट्रॉफी पर तीसरी बार जीता
भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। 2002 में फाइनल धुलने के कारण टीम श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता रही। इसके बाद 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता। 2017 में भारत से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी।
धोनी और कपिल देव के क्लब में रोहित शर्मा दिग्गज कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा
वनडे क्रिकेट में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के तीसरे कप्तान बने। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 3 आईसीसी ट्रॉफी जीते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत 2 आईसीसी ट्रॉफी जीता। इससे पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना था। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हारा था।
रोहित शर्मा ने रखी जीत की नींव
रोहित शर्मा का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में नहीं चला था। फाइनल में उन्होंने कप्तानी पारी खेली। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय टीम की मजबूत शुरुआत हुई। रोहित ने जीत की नींव रखी। रोहित शर्मा ने 83 गेंद पर 3 छक्के और 7 चौके लगाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर 48, केएल राहुल 34 और अक्षर पटेल 29 ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
कुलदीप और वरुण की शानदार गेंदबाजी
गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव ने खतरनाक दिख रहे रचिन रविंद्र को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट विए। मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए। अक्षर पटेल को विकेट नहीं मिला, लेकिन वह किफायती रहे। हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी महंगे साबित हुए। 12 ओवर में 104 रन लुटा दिए।
सच का सामना न्यूज आपको रखे आगे